Sunday 1 March 2015

जोत जगे मन भीतर यों बस प्रेम बढे सुख हो अधिकाई
स्वागत द्वारन ठाढि रहे नयना जगते नहि नींद समाई
आस धरे तकते पथ मात रमा कब आय करे पहुनाई
चौक धरे शत दीप जला रख देख रही तुमरी प्रभुताई
-----प्रियंका



तिमिर त्याग आलोकित रजनी
दीप ज्योत की बांध पैजनी
अमा निशा प्रमुदित हो हुलसे
जैसे मिलन को आतुर सजनी
-----प्रियंका




1 comment:

  1. वाह ...चौक धरे शत दीप जला रख देख रही तुमरी प्रभुताई ...मनभावन

    ReplyDelete